आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में नौ महीने के बच्चे की सांस नली में मूंगफली फंस गई, आक्सीजन कम होने लगी, एसएन में ब्रोंकोस्कॉपी से चिमटी से निकाली मूंगफली। ( Agra News : Peanut stuck in 9 month old trachea, Bronchoscopy perform in SNMC, Agra #Agra )
नया बास रोड शमसाबाद के रहने वाले नौ महीने के बालक को स्वजनों ने मूंगफली का दाना दे दिया था, उसने दाना मुंह में डाल दिया।दांत न होने के कारण बालक दाने को चबा नहीं पाया और सांस नलिका में फंस गया, सांस लेने में परेशानी होने पर इमरजेंसी में दोपहर में भर्ती कराया। ईएनटी विशेषज्ञ डा अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि बालक के खून में आक्सीजन का स्तर 80 था जबकि 95 से से अधिक होना चाहिए। उसे आक्सीजन देकर स्थिर किया गया। इसके बाद इमरजेंसी के ट्रामा सेंटर स्थित आपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दिया गया। ब्रांकोस्कोपी से चिमटी से सांस नली से मूंगफली का दाना निकाला। , इसके बाद बालक सांस लेने लगा। बालक को बेहोश कर सर्जरी की गई, इस दौरान यह भी ध्यान रखा गया कि आक्सीजन का स्तर कम ना हो।