Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: People demonstrated by climbing on the roof of the Nagar Nigam…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: People demonstrated by climbing on the roof of the Nagar Nigam…#agranews

145

आगरालीक्स…आगरा की 34 कॉलोनियों की मांग को लेकर लोग नगर निगम की छत पर चढ़े. जोरदार प्रदर्शन कर बिलों को फाड़कर उड़ाया…जानें क्या है मामला

आगरा नगर निगम की छत पर आज लोगों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन करने वाले दयालबाग के रहने वाले हैं और इन्होंने निगम की छत पर चढ़कर न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि पानी के बिलों को फाड़कर उन्हें हवा में उड़ा दिया. लोगों ने साफ कहा कि गंगाजल नहीं तो बिल भी नहीं.

ये है पूरा मामला
दयालबाग की कॉलोनियों में रहने वाले लोग आज सौरभ चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे. यहां उन्होंने अपने ही तरह से अलग प्रदर्शन किया और नगर निगम की छत पर चढ़ गए. यहां से उन्होंने पानी के बिलों की प्रतिलिपियों को फाड़कर हवा में उड़ा दिया. जोरदार प्रदर्शन करते हुए वे लोग नगर निगम के खिलाफ नारे लगाने लगे. सौरभ चौधरी का कहना है कि दयालबाग की 34 कॉलोनियों के लोग पिछले चार साल से गंगाजल की मांग कर रहे हैं. उन्हें गंगाजल की आपूर्ति तो की नहीं गई लाखों के बिल भेज दिए हैं. बिल भरने का दबाव भी बनाया जा रहा है और बिल न भरने पर कुर्की की धमकी दी जा रही है.

प्रदर्शन करने वालों ने ऐलान किया कि इस बाद दयालबाग निवासी नगर​ निगम चुनाव में बहिष्कार करके अपना विरोध जताएंगे. इस दौरान अंकित यादव, अमन चौधरी, ललित यादव, अभिषेक फौजदार, प्रशांत सिंह, अमन सिंह, शेखर जादोन, मानव पूनिया, संभव गौतम, अतुल चौधरी सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!