आगरालीक्स…आगरा के शिल्पग्राम में लगा हुनर हाट लोगों को आ रहा पसंद. रविवार को रही अधिक भीड़. 800 से अधिक स्टॉल्स लगी हैं. पंकज उधास, निजामी ब्रदर्स, रूप कुमार राठौड़, राजू श्रीवास्तव, दलेर मेंहदी के होने हैं कार्यक्रम
आगरा के शिल्पग्राम में सजा हुनर हाट इस समय लोगों के दिलों पर छाया हुआ है. हर दिन हुनर हाट देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. शाम के समय संगीत व अभिनय क्षेत्र के कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियों ने इसके प्रति और आकर्षण बढ़ाया है. रविवार को यहां काफी अधिक संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली. 18 से 29 मई तक आयोजित हो रहा इस हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकारों ने अपनी स्टॉल लगाई हैं. यहां 12 दिनों तक कला, व्यंजन और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है. सुबह 10 बज से रात 10 बजे तक लगने वाले हुनर हाट में फ्री एंट्री हैं. यहां चीन, चाय की पत्ती से लेकर भागलपुर की सिल्क की साड़ियां, कपड़े व अन्य घरेलू उत्पाद मिल रहे हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं.

आने वाले दिनों में ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
23 मई भूमि त्रिवेदी, हंसिका अयृयर, अनिल भटट
24 मई अनिल भटट, दिलबाग सिंह, प्रिया मलिक
25 मई पंकज उधास, भूमिका महिल, रितेश मिश्रा
26 मई भूमिका मलिक, निजामी बंधु, आशु बजाज
27 मई पूर्णिमा श्रेष्ठा, शैलेंद्र सिंह, अंकिता पाठक, अर्चना शर्मा,
28 मई रूप कुमार और सोनाली राठौड़, राजू श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अंकिता पाठक
29 मई दलेर मेहंदी, सुप्रिया जोशी, राहुल जोशी