आगरालीक्स… आगरा में दुकान के अंदर कुत्ता था और टीम ने लगा दी सील, 2 काम्प्लेक्स, दुकान सहित 18 निर्माण किए सील।
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की आवासीय योजना आवास विकास, कमला नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी में
आवासीय भवनों में व्यावसायिक निर्माण किए जा रहे हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के प्रवर्तन दल ने सेक्टर 15 बी में बन रहे काम्प्लेस और सेक्टर सात में किए जा रहे भूखंड निर्माण को सील कर दिया। प्रवर्तन दल के अधिकारी कर्नल जीएम खान के अनुसार, दो दिन में आवासीय भू उपयोग के विरुदृध् हुए 18 निर्माण सील किए गए, इसमें काम्प्लेक्स और घरों में बन रही दुकानें शामिल हैं। ( Pet dog inside shop, Enforcement team seal shop, Two complex & 18 illegal; construction seal by Awas Vikas Parishad)
दुकान के अंदर कुत्ता, कर दी सील
सेक्टर 9 स्थित मुकेश गुप्ता के घर में दुकान बर रही थी, बुधवार को आवास विकास परिषद के प्रर्वतन दल ने दुकान को सील कर दिया, सील करने से दुकान के अंदर कुत्ता भी बंद हो गया। काफी देर तक कुत्ते का पता न चलने पर परिजन परेशान हुए, इसके बाद कुत्ते के दुकान के अंदर होने का पता चला। पुलिस को फोन किया गया, इसके बाद आवास विकास परिषद की टीम को बुलाकर सील खुलवाई गई। कुत्ते को बाहर निकालने के बाद दुकान को दोबारा सील कर दिया गया।