आगरालीक्स… आगरा में ई रिक्शा और आटो चालकों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 58 ई रिक्शा और पांच आटो किए जब्त।
आगरा में एमजी रोड, फतेहाबाद रोड सहित मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा चलाने, ई रिक्शा चलाते समय मनमानी करने। न होर्न बजाने और न यातायात के नियमों का पालन करने के मामले बढ़ने क बाद बुधवार को संभागीय परिवहन विभाग ने कार्रवाई की, एक साथ ही गई कार्रवाई में 58 ई रिक्शा जब्त कर लिए। वहीं, 5 आटो भी जब्त किए गए हैं। ( RTO, Agra seize 58 E-Rickshaw & 5 Auto in Agra )
बिना लाइसेंस के दौड़ा रहे ई रिक्शा
ई रिक्शा के लिए अलग से लाइसेंस बनता है, ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले 10 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है इसके बाद लाइसेंस जारी किया जाता है। मगर, अधिकांश ई रिक्शा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाए जा रहे हैं। इससे हादसे भी बढ़ रहे हैं, इसी साल जनरी में ही 15 हादसे हो चुके हैं।
इन रोड़ों को जाम मुक्त रखने के लिए ई रिक्शा और आटो पर लगाई गई रोक
आगरा पुलिस ने सबसे पहले एमजी रोड को जाम मुक्त रखने के लिए ई रिक्शा और आटो पर रोक लगाई थी। इसके बाद फतेहाबाद रोड, माल रोड पर जाम ना लगे, इसके लिए सख्ती की गई लेकिन यह रोक सफल नहीं हो सकी।