Thursday , 13 March 2025
Home बिगलीक्स Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में डिप्लोमा कोर्स, नए सत्र से शुरू हो रहे नए कोर्स। ( Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra)


विश्वविद्यालय की आंबेडकर चेयर में विधि पाठ्यक्रमों को दो विभागों में संचालित किए जाने पर स्वीकृति बनी। इनमें पहला विभाग होगा, सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल स्ट्डीज, जिसमें स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित होगी इसमें पीएच.डी., एल.एल.एम. (सामान्य) दो वर्षीय (चार सेमेस्टर), एल.एल.एम. (एच.आर.) दो वर्षीय (चार सेमेस्टर), पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पी.जी. डिप्लोमा इन फैमिली लॉ (PGDFL), पी.जी. डिप्लोमा इन लॉ ऑफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट (PGDNI), (iii) पी.जी. डिप्लोमा इन कॉन्स्टीट्यूशनल लॉ (PGDCL)(iv) पी.जी. डिप्लोमा इन कंज्यूमर लॉ (PGDCL), पी.जी. डिप्लोमा इन ट्रांसपोर्ट एंड ट्रैफिक लॉ (PGDTTL), पी.जी. डिप्लोमा इन साइबर लॉ (PGDCL), पी.जी. डिप्लोमा इन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (PGDIPR) के साथ पी.जी. डिप्लोमा इन गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (PGDGST) शुरु किए जाएंगे।


वहीं दूसरे सेंटर होगा, सेंटर ऑफ लीगल एजुकेशन, जिसमें स्नातक पाठ्यक्रम जैसे एल.एल.बी. तीन वर्षीय (छह सेमेस्टर), बी.ए.एल.एल.बी.(10 सेमेस्टर) का अनुमोदन किया गया।
इसके साथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंबेडकर फेयर में संचालित विधि विभाग की पाठ्यक्रम संबंधी संस्तुतियों के अनुमोदन करने, विचार किया गया।
एल.एल.एम. पाठ्यक्रम के संबंध में आगरा कॉलेज द्वारा प्रस्तावित अध्यादेश को सर्वसहमति से अनुमोदन दिय गया। एल. एल. एम (ह्यूमन राइट्स/ मानवाधिकार) का नवीन पाठयक्रम तैयार कर अनुमोदन दिया गया।
इतिहास एवं संस्कृति विभाग में इस्कॉन के सहयोग से भागवत गीता पर आधारित (Ancient Wisdom for Modern Youth) एक सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने पर चर्चा हुई।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

बिगलीक्स

Agra News : Weather forecast for today#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : होली पर आगरा में मौसम कैसा रहेगा जानें।...

error: Content is protected !!