आगरालीक्स…आगरा में हुआ ‘वन आगरा फोटोग्राफी कॉम्पटीशन’. प्रोफेशनल, मोबाइल फोटोज की 200 से अधिक एग्जीबिशन में ये बने विनर…
आगरा में जी20 को लेकर वन आगरा फोटोग्राफी काम्पटीशन और एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. सेंट जॉन्स कॉलेज में हुए इस काम्पटीशन और एग्जीबिशन का उद्घाटन अपर जिला जज कनिष्क सिंह ने किया. सेंट जॉन्स कॉलेज के प्रिंसिपल एसपी सिंह द्वारा प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया. पिछले एक महीने से चल रहे फोटोग्राफी कम्पटीशन का आज शनिवार को सेंट जॉन्स कॉलेज प्रांगण में किया गया। भिन्न-भिन्न कैटेगरी में लगभग 200 से अधिक फोटो प्रदर्शनी यहां लगाई गई थीं।
मुख्य आयोजक अंकुर गौतम ने बताया कि हमने शहर में जी-20 तैयारी के साथ ही वन आगरा फोटोग्राफी कम्पटीशन भी प्रारम्भ कर दिया था जिसमें आगरा और इसके आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और अंत में निर्णायकों द्वारा अलग अलग श्रेणियों में 9 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया. निर्णायकों का स्वागत मोहित जैन एवं अनुकृति सिंह द्वारा किया गया. अर्पित शुक्ला एवं शुभांशु पचौरी द्वारा जिला जज कनिष्क सिंह का स्वागत किया गया. ऋषि पटेल और काजल गर्ग द्वारा कार्यक्रम संचालन किया गया.

वरिष्ठ फोटोग्राफर हरविजय बाहिया के मार्गदर्शन में विजेता घोषित किये गए. मोबाइल फ़ोटोग्राफी श्रेणी में प्रथम शिखा सिंह यादव, द्वितीय प्रशांत सिंह तृतीय सुनील चौधरी रहे तो वहीं बडिंग फोटोग्राफी में सात्यिकी आचार्य प्रथम, विवेक शर्मा द्वितीय एवम वरुण पांडे तृतीय रहे. प्रोफ़ेशनल फोटोग्राफी में पुरु शर्मा प्रथम, कुलदीप द्वितीय रहे. पब्लिक चॉइस अवार्ड सुगन्ध झा को प्राप्त हुआ. इस प्रदर्शनी की सबसे खास बात यह रही कि आगरा और आसपास के लगभग 100 किलोमीटर क्षेत्र तक के हर बेहतरीन देखने योग्य चीज यहां प्रदर्शित की गई थी,फोटोग्राफरों द्वारा एक से बढ़कर एक फोटो खींचे गए.
अतिथियों में सीईओ साइबर सेल मोहसिन खान, सत्यमेव जयते से मुकेष जैन एवम गौतम सेठ, ताज फोटोग्राफर्स क्लब से धीरज कटारा एवम फोटोग्राफर क्लब आगरा से वेद पाल धर आदि उपस्थित रहे.