Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Pink Auto for women drivers, 50 permit issue in first phase#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Pink Auto for women drivers, 50 permit issue in first phase#Agra

308

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में महिलाएं पिंक आटो चलाएंगी, 50 परमिट जारी किए जाएंगे, ये जीपीएस और पैनिक बटन से थाने से जुड़े होंगे। मेट्रो स्टेशन के रूट पर चलेंगे सीएनजी वाहन ( Agra News: Pink Auto for women drivers, 50 permit issue in first phase#Agra )


मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण, आगरा की बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। प्राधिकरण द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज – 3 के अन्तर्गत महिलाओं हेतु पिंक ऑटो रिक्शा के परमिट स्वीकृत किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। पिंक ऑटो रिक्शा में जीपीएस और पैनिक बटन लगा होगा जो पुलिस थाने से लिंक होगा। महिला चालकों को जहां सेफ ड्राइविंग के लिए परिवहन विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा तो वहीं आगरा में आने वाले देशी – विदेशी पर्यटकों को गाइड करने हेतु पर्यटन विभाग और होटल एसोसिएशन द्वारा सात दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही फोरेन टूरिस्ट फेसिलिटेशन के तहत पिंक ऑटो रिक्शा को होटलों में फ्री पार्किंग के रूप में सहयोग किया जाएगा। सभी एतिहासिक स्मारकों को जोड़ने वाले रूट पर भी पिंक ऑटो रिक्शा चलाये जाने की स्वीकृति मिलेगी। इस प्रस्ताव को लेकर बैठक में मौजूद होटल एसोसिएशन के जुड़े लोगों द्वारा भी कई अहम सुझाव रखे गये जिस पर विचार करने के बाद मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा इस प्रस्ताव को सैद्वान्तिक सहमति प्रदान की गयी। इस प्रस्ताव के तहत पिंक ऑटो रिक्शा के कुल 100 परमिट जारी किए जाने हैं, जिसमें पहले चरण में 50 परमिट जारी करने के निर्देश दिए गये। वहीं कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भी पिंक ऑटो रिक्शा की पार्किंग की सुविधा प्रदान किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।


मेट्रो स्टेशन के रूट पर चलेंगे सीएनजी वाहन
मेट्रो स्टेशन के निकट तथा नगर सीमा के भीतर 10 फीडर रूट्स पर सीएनजी वाहन की सेवाएं शुरू करने के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा गया। वर्तमान में अधिकांश पैदल यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से अपने गंतव्य तक पहुंचने में कनेक्टिविटी की असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में यात्रियों की मांग एवं मेट्रो विभाग द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण व अध्ययन के उपरांत 10 फीडर मार्गों की पहचान की गई है जिससे शहर के विभिन्न भागों के नागरिकों को सीएनजी वाहनों से कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी और मेट्रो सेवा का अधिकतम लाभ उठा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा उपरोक्त प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी।
नए परमिट जारी करने पर किया गया विचार
03 माह में आगरा मंडल में जारी नए परमिट, परमिट नवीनीकरण, वाहन प्रतिस्थापन, परमिट निरस्तीकरण आदि का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसमें बताया गया कि जनपद आगरा में विभिन्न श्रेणी के वाहनों के नये जारी परमिटों की संख्या 346, परमिट नवीनीकरण 105, तथा विभिन्न कारणों से परमिट निरस्तीकरण 207 हैं। फिरोजाबाद में नए जारी परमिट 244, परमिट नवीनीकरण 21 व परमिट निरस्तीकरण 192 हैं। मथुरा में नए जारी परमिट 268, नवीनीकरण 40 तथा 171 परमिट निरस्तीकरण और मैनपुरी में नए परमिट 239, परमिट नवीनीकरण 14, एवं 71 परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!