आगरालीक्स…आगरा में हर साल पौधारोपण कर धरा को हरा बनाने का लिया संकल्प. स्टूडेंट्स ने रोपे गुलमोहर, नीम, आंवला, चांदनी के पौधे
सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल, कमला नगर द्वारा सामुदायिक पार्क, डी ब्लॉक ट्रांस यमुना कॉलोनी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्या अतिथि के रूप में एस एन मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्षा कैंसर दीदी डॉ सुरभि गुप्ता थी. वही विशिष्ट अतिथि के रूप मे IMA के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल तथा रोटरी इंटरनेशनल के सह मंडलाध्यक्ष डॉ अलोक मित्तल रहे। सभी अतिथियों ने उत्साहित विद्यार्थियों के साथ मिलके पौधा रोपण कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया एवं उनको निरंतर हर साल पौधा रोपण कर धरा को हरा बनाने का संकल्प दिलाया।

पौधा रोपण कार्यक्रम मे विद्यार्थियों द्वारा गुलमोहर, नीम, आवला, चांदनी आदि के पौधे रोपे गए साथ ही बच्चो ने अपने हाथों से बनाये गए सीड बॉम्ब्स भी पार्क मे जगह जगह रोपे। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती कृतिका तहलियानी ने अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम मे एक्स पीसीएस विमल कुमार, मधु चतुर्वेदी, ममता सिंह, शालिनी जैन, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय एवं लव फॉर ग्रीन वर्चुअल संस्था की संचालिका नम्रता पणिकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।