आगरालीक्स …Agra News ..आगरा में फ्लाइट की संख्या बढ़ेगीं, खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का 26 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। 343 करोड़ रुपये से 145 एकड़ में बनेगा सिविल एन्क्लेव। ( Agra News : PM lay foundation stone of new Civil Enclave on 26th September )
आगरा में अभी खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन हो रहा है, यहां 145 एकड़ में नया सिविल एन्क्लेव प्रस्तावित किया गया है। सिविल एन्क्लेव का काम दो साल में पूरा होगा।
1400 यात्रियों की होगी क्षमता
नए सिविल एन्क्लेव में 1400 यात्रियों की क्षमता होगी। इसके साथ ही चार बोर्डिंग पुल, 32 काउंटर इसके साथ ही रनवे की लंबाई 800 मीटर तक बढ़ाई जाएगी।