आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एलपीजी की किल्लत के बीच पीएनजी कनेक्शन छह दिन में दिया जा रहा है, कैसे मिलेगा कनेक्शन जानें पूरी प्रक्रिया। ( Agra News: PNG Connection process start in Agra, Phone Number)
आगरा के दयालबाग, कमला नगर, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, फतेहाबाद रोड सहित अन्य क्षेत्रों में पीएनजी की पाइप लाइन पड़ी हुई है। इन क्षेत्रों में पीएनजी का कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिन लोगों के घर पर पीएनजी का कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें पंजीकरण कराने के लिए ग्रीप गैस कंपनी के फोन नंबर 6390905004 पर संपर्क कर पंजीकरण कराना होगा, छह हजार रुपये शुल्क जमा कराना होगा।
ये दस्तावेज लगाने होंगे
नया कनेक्शन लेने के लिए आधार कार्ड, बिजली का बिल, हाउस टैक्स, जलकल, रजिस्ट्री की छाया प्रति देनी होगी, किराए पर रह रहे हैं तो मकान मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा। इसके साथ ही एलपीजी गैस सरेंडर का प्रमाण पत्र भी देना होगा इसके बाद ही पीएनजी का कनेक्शन दिया जाएगा। तीन से छह दिन में कनेक्शन दे दिया जाएगा। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं लेकिन शुरू नहीं हुए हैं उन्हें भी शुरू किया जाएगा। 30 जून तक 25 हजार कनेक्शन दिए जाने हैं, अभी आगरा में 1.05 कनेक्शन हैं।
फोन नंबर 6390905004