आगरालीक्स….आगरा में 17 स्पा सेंटर और 2 हुक्काबार पर पुलिस का छापा. सभी कराए बंद. 14 अभियुक्त गिरफ्तार भी किए….
आगरा पुलिस की ओर से लगातार अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर और हुक्काबारों पर कार्रवाई की जा रही है. पिछले कुछ दिनों के अदंर ही पुलिस न 17 स्पा पर छापा मारा तो वहीं 2 हुक्काबार पर भी छापा मारकर कार्रवाई की है. नये साल पर पुलिस की अवैध स्पा सेंटर व हुक्काबार पर कार्रवाई जारी है. पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर करीब 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं तो वहीं दो हुक्काबार पर छापा मारकर चार लोगों को अरेस्ट किया है.

बता दें कि पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर संचालित अवैध स्पा सेंटरों को बंद कराया है. दो से तीन स्पा सेंटर पर देह व्यापार होता हुआ भी पाया गया है. थाना ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटर काफी सारे हैं जिनकी सभी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है तो वहीं अब पिछले चार दिन से पुलिस ने हुक्काबार पर भी कार्रवाई करना शुरू कर दी है. हाइवे स्थित परिंदा रेस्टोरेंट पर पुलिस छापे में हुक्काबार संचालित मिला था. पुलिस ने यहां से तीन लोगों को अरेस्ट किया था तो वहीं संजय प्लेस के नोवा होटल के बेसमेंट में भी पुलिस ने अवैध रूप से हुक्काबार चलता हुआ पाया. इसके खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है.