आगरालीक्स …(.Agra News 2nd April 2022 )आगरा में पुलिस की सख्ती, स्कूल जाने वाली छात्राओं, महिलाओं पर कमेंट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, स्कूल से लेकर पार्कों में चेकिंग। संदिग्ध युवकों से की जा रही पूछताछ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन से ही एंटी रोमियो स्क्वाइड को सक्रिय करने के आदेश दिए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। इसके बाद आगरा में शनिवार को सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो गई। हर थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र के स्कूल और पार्क में चेकिंग अभियान चलाया। स्कूल के बाहर घूम रहे युवकों से पूछताछ की। स्कूल के प्राचार्य के साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी, कहा कि निर्भीक होकर अपनी शिकायत कर सकते हैं। पुलिस सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी।

पार्क में संदिग्ध युवकों से पूछताछ
पुलिस की टीम महिला कांस्टेबल और मिशन शक्ति की टीम के साथ पार्कों में पहुंची, बुजुर्गों के साथ ही महिलाओं से जानकारी ली, पूछा कि किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं होती है। असमाजिक तत्व परेशान तो नहीं करते हैं। उन्हें हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई।
मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भीड़ है। मंदिरों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गइ है। महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
महिलाओ की सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 102,