आगरालीक्स…(Video )आगरा में आबकारी टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. लंगड़ाते हुए और कान पकड़ते बोले—गलती हो गई साब…
आगरा में आबकारी टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. एत्मादपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद चारों आरोपी लंगड़ाते हुए और कान पकड़कर बोले—गलती हो गई साहब, गलती हो गई साहब. 11 सितंबर को आबकारी टीम के साथ मारपीट की घटना हुई थी. अवैध तरीके से शराब पीने से मना करने हुआ विवाद हुआ था. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. घटना का एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है.
पकड़े गए चारों आरोपियों को पुलिस ने बुढ़िया की ताल से अरेस्ट किया है. इनके नाम आलम खान, जाकिर, शेखू, आरिफ हैं और ये सभी एत्मादपुर के रहने वाले हैं.