आगरालीक्स…आगरा में बंद कमरे में लग रही थी हार—जीत की बाजी. छह जुआरी पुलिस ने दबोचे., इनमें एक निलंबित सिपाही भी. 2.13 लाख कैश भी बरामद..ये हैं जुआरियों के नाम
थाना सिकन्दरा पुलिस टीम को रात में गश्त /चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नीम करौली आश्रम के पास केके नगर से आगे एक बन्द कमरे में जुआ खेला जा रहा है. इस पर पुलिस ने यहां रेड मारी और मौके से ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 06 अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से रू0 2,13,500/-, 06 मोबाइल फोन, 05 दो पहिया वाहन व 52 ताश पत्ते बरामद हुए।गिरफ्तार जुआरियों के नाम
- कन्हैया पत्र कालीचरन निवासी- ग्राम करबैना थाना ताजगंज, आगरा।
- हरिओम गोस्वामी पुत्र स्व0 सुनील गोस्वामी निवासी- आवास विकास कालौनी चामुण्डा मन्दिर थाना जगदीशपुरा, आगरा हाल पता- गोमती नगर गढ़ी भदौरिया थाना जगदीशपुरा,
आगरा। - वेद प्रकाश पुत्र स्व0 हीरा सिंह निवासी- सती नगर नगला मोहल्ला नैराईच थाना ट्रान्स यमुना,
आगरा। - संजीव पुत्र प्रताप सिंह निवासी- ग्राम बुढाना थाना ताजगंज, आगरा।
- सत्यप्रकाश पुत्र भोपत सिंह निवासी- सुभाष नगर नई आबादी पानी की टंकी के पास थाना जगदीशपुरा, आगरा।
- विवेक कुमार पुत्र मुनेन्द्र सिंह निवासी- अर्जुन नगर थाना शाहगंज, आगरा।
निलंबित सिपाही है विवेक
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया विवेक निलंबित सिपाही है. विवेक अलीगढ़ में पोस्टेड था. साढ़े तीन महीने पहले ही निलंबित हुआ है.