आगरालीक्स…आगरा में पुलिस ने एक्टिवा चोर को पकड़ा. तीन चोरी की एक्टिवा भी बरामद. यहां से की थी चोरी
आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले एक बदमाश को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इसके पास से चोरी की तीन एक्टिवा बरामद की हैं. थाना पुलिस को ढाकरी महल चौराहा पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक चोर चोरी की एक्टिवा को लेकर गढ़ी भदौरिया की तरफ से आ रहा हे. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी को अरेस्ट कर लिया और उसके पास से तीन चोरी की एक्टिवा भी बरामद की है.

पूछताद में बदमाश ने बताया कि यह एक्टिवा उसने 8 जून को अल्कापुरी से चोरी की थी और इसे वह तिली ग्राउंड के पास झाड़ियों में छुपाने के लिए जा रहा था. वहीं पर दो एक्टिवा और चोरी की छुपी हुई थी. पकड़े गए चोर का नाम संदीप पुत्र विजय सिंह निवासी गोपालपुरा गढ़ी भदौरिया थाना जगदीशपुरा है.