आगरालीक्स….आगरा में निर्जला एकादशी पर मीठे शर्बत की प्याऊ लगायी गई. पशु—पक्षियों के लिए भी लगाई जाएगी प्याऊ
श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में शनिवार को लीलावती हॉस्पिटल परशुराम चौक सेक्टर 5 पर शरबत की छबील प्याऊ लगाई गया. श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी संरक्षक डॉ योगेश बिंदल, डॉ अलका बिंदल ने विधि विधान से विष्णु भगवान की पूजा अर्चना के बाद मीठे शरबत की प्याऊ का शुभारंभ किया. इस मौके पर समाजसेवी मनोज सिंघल ने कहा कि शीघ्र ही हमारी संस्था बेजुबान पशुओं पक्षियों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी. इस संकल्प के साथ निर्जला एकादशी मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गई है.

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आज संकल्प लिया कि शीघ्र ही लीलावती हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निशुल्क परामर्श बाद जांच की जाएगी. इस मौके पर प्रमुख रूप से जगनेर चेयरमैन कुलदीप गर्ग, ललिता गर्ग, पूर्व प्रधान जगनेर सत्य प्रकाश सारस्वत, विमलेश सारस्वत, सोनू बिंदल, अजय गोयल, अवधेश शर्मा, कमलेश बंसल उपस्थित रहे। पंडित नकुल सारस्वत ने का अतिथियो अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत व धन्यवाद किया।