आगरालीक्स…आगरा में चोरी की 9 वारदातों का खुलासा हुआ है. पुलिस ने पांच चोर पकड़े जो घरों में तो चोरी करते ही थे, रास्ते में भी लूटपाट करते थे. हैरान रह जाएंगे जानकर
आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच शातिर चोरों को अरेस्ट किया है. इन चोरों ने न्यू आगरा क्षेत्र में ही नौ वारदातों को अंजाम दिया था और पुलिस इनकी काफी समय से तलाश में थी. इनके कब्जे से लाखों रुपये के चोरी के जवेरात और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने इन चोरों को कल्याणी हाइट्स के पास से अरेस्ट किया है. ये पांचों तीन बाइकों पर सवार थे और न्यू आगरा क्षेत्र में ही किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. खंदारी चौराहे पर पुलिस को देखकर इन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया गया.

पकड़े गए पांचों चोरों के नाम
नवल किशोर उर्फ गोरा पुत्र अशोक निवासी जीवनी मंडी नगला पदमा नया घेर थाना छत्ता
सौरभ दिवाकर उर्फ छोटा इटावा पुत्र मुनकेश दिवाकर निवासी लखना थाना बकेवर इटावा
महेंद्र सिंह उर्फ बड़ा इटावा पुत्र पुत्र मोहन सिंह निवासी लखना थाना बकेवर इटावा
सोनू पुत्र भगवान दास निवासी लाल मस्जिद के पास राहुल नगर बोदला थाना जगदीशपुरा
दिनेश पुत्र रूप सिंह निवासी पटपरी चौराहा, नगला पदी दयालबाग आगरा
इन वारदातों का हुआ खुलासा
7 फरवरी को एक घर को निशाना बनाया, आभूषण चोरी कर ले गए.
8 फरवरी को न्यू आगरा में एक किराएदार के मकान में भी आरोपियों ने 22 लाख रुपये के जेवरात चोरी किए थे
31 मार्च को न्यू आगरा में एक घर से सोने—चांदी के जेवरात किए थे चोरी
8 अप्रैल को न्यू आगरा में एक घर से 35 हजार रुपये और सोने और चांदी के आभूषण चोरी किए
24 अप्रैल को न्यू आगरा में रास्ते में बाइक सवार युवक का पीछा कर उसके गले से सोने की चैन तोड़ ले गए
1 जून को लोटल हॉस्पिटल से दीवानी कोर्ट की तरफ स्कूटी सवार महिला की चेन लूटी थी
16 जून को न्यू आगरा क्षेत्र में एक आफिस में एलईडी टीवी, लैपटॉप और पांच हजार रुपये चोरी किए.
22 जून को एक घर से ताला तोड़कर चांदी की मूर्ति सहित जेवरात और पूजा गुल्लक और अलमारी से 23 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गए
31 जुलाई को घर के अंदर से दो मोबाइल फोन, एक एलईडी व अन्य कीमती सामान चोरी किए.