आगरालीक्स…आागरा में दुकानों में चोरी करने वाले चार बदमाश पुलिस ने दबोचे. 175 किग्रा चोरी का तार इनके पास मिला..
आगरा की थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे संलिप्त 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 03 अदद मोबाइल व 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 175 किग्रा तार और 36880 रुपये बरामद किए हैं.दीवार काटकर की थी चोरी
समोद कुमार द्वारा थाना शमशाबाद पर तहरीर दी गयी कि 25 अगस्त को रात्रि वादी की हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा दीवार काटकर चोरी करली गयी जिसमे वादी की दुकान से 10 बन्डल समरसेविल की केबिल व पुरानी समर की 20 मोटर 06 कुन्टल पुरानी केबिल आदि सामान चोरी हो गया। शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। दौराने चैकिंग पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये चोरी की घटनाओं में संलिप्त 01 अभियुक्त को राजाखेड़ा रोड शमशाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही से घटना मे संलिप्त 03 अभियुक्तगण को टुला तेवरिया राजाखेडा रोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद मोबाइल व 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 175 किग्रा0 तार चोरी शुदा 01 अदद आटो न0 UP80GT0177 सीजशुदा अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट व कुल 36880 रुपये बरामद हुए।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना नाम पप्पू सिंह तोमर बताया गया चोरी की घटना के बारे मे पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त व उसके साथी संदीप व
अजय व अन्य पांच साथीयो के साथ मिलकर कस्बा शमशाबाद मे 25 अगस्त की रात्रि के समय समोद कृषि यन्त्र उद्योग दुकान की दीवार में पीछे की तरफ नकब लगाकर दुकान मे रखा समरसेबिल के केबल एवं बिजली के तार (कापर वायर) एवं गल्ले मे रखे कुछ पैसे चोरी किये थे। जिसे अभियुक्तगण एक ट्रैक्टर ट्राली मे ले गये थे। अभियुक्त पप्पू से जब घटना मे शामिल रहे अन्य पांच लोगो के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब वह सब संदीप और अजय के दोस्त थे उनके नाम पते की जानकारी मुझे नहीं है। उनके नाम पता की जानकारी संदीप व अजय को ही है।
अभियुक्त पप्पू सिंह तोमर से इस समय नावख्त आने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब हमने चोरी का माल जो हमारे तीनो के हिस्से में आया था तो तय डील के अनुसार अभी थोड़ी देर पहले अरविंद राठौर व उसके साथी नेमी चन्द यादव व शैलेन्द्र सिंह राजपूत को बेचा है। मै जिस टैम्पो मे चोरी का माल रखकर लेकर आया था वह टैम्पो समेत माल नेमी चंद यादव,अरविन्द राठौर, शैलेन्द्र सिंह राजपूत उर्फ शैलू को दे दिया है उन्होने मुझे टैम्पो बाद मे लौटाने का आश्वासन दिया है। मै टैम्पो को अपने एक जानने वाले से किराये पर लेकर आया था। बेचे गये माल के कुछ रुपये भी भागे हुए संदीप व अजय के पास हैं। चोरी का अन्य सामान व गल्ले का पैसा संदीप और अजय के साथ आये पांच अन्य लोगो के हिस्से में है।
अभियुक्तगण का विवरणः-01.नाम पप्पू सिंह तोमर पुत्र रामकिशन निवासी कीर्तपुरा थाना मनसुखपुरा आगरा।
02.नेमी चंद यादव पुत्र हरविलास निवासी बुढाना थाना ताजगंज आगरा।
03.अरविन्द राठौर पुत्र सुरेन्द्र राठौर निवासी राजीव नगर गोबर चौकी के पास थाना ताजगंज आगरा।
- शैलेन्द्र सिंह राजपूत उर्फ शैलू पुत्र रक्षपाल सिह निवासी कलाल खेरिया थाना ताजगंज जनपद आगरा।
वांन्छित अभियुक्तगणः-
- सन्दीप पता अज्ञात
- अजय पता अज्ञात