आगरालीक्स…आगरा में सराफ की दुकान में डकैती डालने जा रहे थे सात बदमाश. पुलिस ने घेराबंदी की तो कर दी फायरिंग…इनमें 15 हजार का इनामी बदमाश भी
आगरा में सोमवार रात को पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश सहित सात आरोपियों को अरेस्ट किया है. सभी लोग सराफ की दुकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल—बाल बच गए. पुलिस ने सातों को अरेस्ट कर लिया है.
डकैती की बना रहे थे योजना
थाना सदर पुलिस के अनुसार सोमवार रात को शमसाबाद रोड पर एक खंडहर मकान में बदमाशों के छुपे होने की जानकारी मिली. वह सराफ की दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने लगी. आरोप है कि पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिसकर्मी बाल—बाल बच गए. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी बदमाशों को पकड़ लिया.
ये हैं बदमाशों के नाम
परवेज उर्फ चीता निवासी धौलपुर
रामअवतार
उस्मान
फरमान
अर्पित शर्मा
करन
जुनैद हुसैन
पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, मोबाइल, सब्बल, हथोड़ा और एक ब्रेजा कार बरामद की है. पुलिस ने बताया कि परवेज पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है. उसके खिलाफ धौलपुर और कागारौल में दस मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रामअवतार पर नौ और करन पर छह मुकदमे दर्ज हैं. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.