यूपीलीक्स…आंधी—तूफान से मंगलवार को प्रदेश के जनपदों में हुई जनहानि व नुकसान पर सीएम योगी का राहत का ऐलान—कहा, बिल्कुल भी परेशान न हों, सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ
मंगलवार को आए आंधी तूफान के कारण प्रदेश के कई जिलों में जनहानि के साथ ही फसल डूबने, पशुहानि एवं महान क्षति की कई घटनाएं हुई हैं. इसको लेकर सीएम योगी ने कहा है कि मौसम बदल रहा है. वर्षा, आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली के कारण दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में आप सभी अपना और अपने परिजनों का ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि बिल्कुल भी परेशान न हों, आपकी सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ है.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आंधी-तूफान, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति के दृष्टिगत राहत कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभावितों को पूरी मदद देने के लिए कृतसंकल्पित है. मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचक निधि से दिवंगतों के परिजनों को ₹04-04 लाख तथा घायलों एवं पशुहानि के लिए प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान, आकाशीय विद्युत एवं डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.