आगरालीक्स…कमला नगर के राधाकृष्ण मंदिर से मूर्तियां चोरी करने वाले पुलिस ने पकड़े. मूर्तियां भी बरामद. जानिए इन चोरों के नाम
आगरा की कमला नगर पुलिस ने राधा कृष्ण मंदिर के अंदर से मूर्तियां चोरी करने वाले दो चोरों को पकड़ लिया है. पुलिस ने इनके पास से मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.कमला नगर के जी ब्लॉक में राधा कृष्ण मंदिर है. रोज बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाते हैं. मंगलवार सुबह जब लोग पहुंचे तो देखा कि लड्डू गोपाल, कैला देवी और चामुंडा देवी की मूर्तियां गायब हैं. चोरी होने की जानकारी पर लोग जुट गए और आक्रोश फैल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी चेक किएतो एक चोर नजर आया. पुलिस ने उसकी पहचान कर पकड़ लिया. एसीपी छत्ता ने बताया कि जीवनी में रहने वाले गौरव वर्मा और कमला नगर निवासी भारत पाराशर को अरेस्ट किया गया है. उनसे मूर्तियां बरामद हो गई हैं.