आगरालीक्स…आगरा के एक गांव में 3 से चार फीट तक जलभराव. न बच्चे स्कूल जा रहे न लोग काम पर. परेशान महिला ने ली जलसमाधि. 6 घंटे तक पानी में रही. मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम
आगरा में अकोला ब्लॉक के गांव मनखेड़ में लोग जलभराव से परेशान हैं. गांव मे तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है. हाल ये है कि न तो बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं और न ही लोग अपने काम पर. ग्रामीणों की समस्या का सब्र मंगलवार को टूट गया. गांव की सावित्री देवी नाम की महिला ने तंग आकर जलसमाधि ली ओर वह करीब 6 घंटे तक पानी के अंदर रही. वहीं गांव वाले चौपाल पर धरने पर बैठ गएऔर प्रशासन की बेरुखी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.ग्रामीणों का कहना है कि 4 जुलाई की बारिश के बाद से हालात बदतर हो गए हैं. लगातार बीडीओ से संपर्क किया गया, सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो भेजे गए लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला समाधान नहीं. तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है. गांव की महिला सावित्री ने देवी के घर और गांव के प्राइमरी स्कूल के सामने कई दिनों से पानी भरा है. तंग आगर मंगलवा दोपहर गांव की महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण धरने पर बैठ गए. धरने पर बैठी महिला सावित्री देवी ने चेतावनी दी कि अगर दो घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसी जल में समाधि ले लेगी.
छह घंटे तक पानी में रही महिला
महिला एक बजे से लेकर शाम 7 बजे तक पानी के अंदर बैठी रही. उसने मांग रखी कि आसीसी की सड़क बनाई जाए. खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्या हल हो जाएगी, बाहर निकल आओ. काफी देर तक समझाने के बाद महिला राजी हुई. छह घंटे में पानी में रहने के बाद महिला बाहर निकली. इस दौरान पुलिस और गांव वाले भी मौजूद रहे.
सोशल मीडिया पर प्रसारित गांव मनकेड़ा ब्लॉक अकोला में "जल संकट के विरोध में महिला की जल समाधि, छह घंटे तक नहीं हुई कोई सुनवाई" विषयक प्रकरण पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तत्काल संज्ञान लिया तथा मौके पर खंड विकास अधिकारी को भेज कर जलभराव को 02 ट्रैक्टर पंप सैट लगा कर जल भराव की समस्या को समाप्त करा रास्ता सुचारू रूप से संचालित करा दिया गया है.

खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित रास्ते के एक तरफ स्कूल, मंदिर तथा दूसरी तरफ तालाब है, तालाब में जल जमाव व वर्षा की मात्रा अधिक होने से रास्ते में जल भराव की समस्या थी,जिसे 02 ट्रैक्टर पंप सैट लगाकर त्वरित समस्या का समाधान करा दिया गया है, जल्द ही मनरेगा के माध्यम से सीसी रोड बना कर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि समस्या समाधान के बाद महिला सावित्री देवी व ग्रामवासियों ने अपना विरोध समाप्त कर कार्य से सहमति जताई.