आगरालीक्स…आगरा में सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट. पुलिस अधिकारियों को मिले आवश्यक दिशा निर्देश…5 अगस्त को सीएम योगी का ये है पूरा कार्यक्रम
मंगलवार 5 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं. इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पुलिस तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. सीएम योगी आगरा में करीब सवा तीन घंटे रहेंगे और इस दौरान वे एडीए की अटलपुरम टाउनशिप की लांचिंग करेंगे. इधर पुलिस कमिश्नरेट पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गया है. सीएम योगी के आगमन को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा समस्त पुलिस उपायुक्तों, समस्त अपर पुलिस उपायुक्तों, समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों, समस्त थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाये जाने हेतु ब्रीफिंग की गई. ब्रीफिंग के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रमसीएम योगी अलीगढ़ से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे.
यहां से कार द्वारा दो बजकर 10 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे.
सीएम का यहां पर आधा घंटा आरक्षित रहेगा.
इसके बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से तीन बजकर 40 मिनट तक सीएम योगी आगरा में एडीए की अटलपुरम टाउनशिप की लांचिंग करेंगे। इसके साथ ही फिरोजाबाद के प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवंटन पत्र का वितरण करेंगे. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जनसभा करेंगे।
यहां से सीएम योगी दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां शाम पांच बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 5 बजकर 20 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।