आगरालीक्स…आगरा में पुलिस ने फूल देकर लोगों से कहा—हेलमेट लगाएं, सीट बेल्ट लगाएं. यातायात नियमों को लेकर किया जागरूक
आगरा पुलिस द्वारा इस समय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत एक ओर जहां बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के साथ अन्य यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं तो वहीं कई तरीकों से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. सोमवार को भी पुलिस ने गुलाब का फूल देकर लोगों से वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की.
पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान (Road Safety Campaign) के अंतर्गत आज थाना प्रभारी अछनेरा द्वारा मय पुलिस टीम व क्रिटिकल कॉरिडोर टीम एवं NHIT (National Highways Infra Trust) की टीम के साथ नागरिकों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट व सीटबेल्ट के प्रयोग, गति नियंत्रण, नशे में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।