फिरोजाबादलीक्स…होटल में दो युवतियों के साथ था पति. पत्नी ने पहुंचकर कर दिया हंगामा.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के उसायनी क्षेत्र में संचालित एक होटल में एक महिला ने सोमवार को जमकर हंगामा कर दिया. होटल में उसका पति दो युवतियों के साथ था जिनमें एक युवती महिला की चचेरी बहन बताई गई है. पत्नी के पहुंचने पर युवक वहां से भाग गया जबकि दोनों युवतियों के साथ महिला की हाथापाई हो गई.
टापा कला की रहने वाली एक महिला अपने भाई के साथ शाम के समय होटल पर पहुंची. उसे जानकारी मिली थी कि उसका पति होटल के एक कमरे में है. महिला ने होटल में पहुंंचकर हंगामा कर दिया. पत्नी की आवाज सुनकर पति वहां से भाग निकला. इसके बाद कमरे से बाहर निकल रही दो युवतियों को पत्नी ने पकड़ लिया और इनके बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई.
विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी चचेरी बहन और उसकी एक सहेली के साथ होटल के कमरे में था. महिला का कहना है कि चचेरी बहन के कारण उसका वैवाहिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों युवतियां एक आटो में बेठकर वहां से चली गईं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है.