आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में क्लीनिक पर बेठे डॉक्टर के चैंबर में घुसे बदमाश. गले से चेन और मोबाइल छीनकर भागे. पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा…
आगरा के थाना न्यू आगरा अतर्गत दयालबाग में क्लीनिक पर बैठे डॉक्टर के चैंबर में तीन बदमाश घुस गए. रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर डॉक्टर क्लीनिक में अकेले थे तभी क्लीनिक में घुसे बदमाशों ने उनके गले से चोन तोड़ ली और मोबाइल छीनकर भाग निकले. पीड़ित डॉक्टर ने इसकी सूचना थाना न्यू आगरा पुलिस को दी.
पुलिस ने घटना की जांच की और सीसीटीवी आदि की मदद से शुक्रवार को घटना में संलिप्त पांच बदमाशों को ग्राम बहादुरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त), 08 मोबाइल फोन (01 घटना से सम्बन्धित), 01 चैन- पीली धातु (घटना से सम्बन्धित), 02 कान की बाली- पीली धातु, 01 गाडी थार (घटना में प्रयुक्त- बिना नम्बर प्लेट) व रु0 6,220/- बरामद किये गये.
रैकी करने के बाद की लूटपाट
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होनें शीतला धाम कॉलोनी के निकट जनक महल चौराहे के पास स्थित क्लीनिक के डॉक्टर की रैकी की थी. अभियुक्त करन डॉक्टर के पास झूठा बहाना बनाकर मिलने भी गया था, परन्तु क्लीनिक पर भीड होने के कारण वो लोग घटना को अंजाम नहीं दे सके. 20 अक्टूबर की रात में अभियुक्तगण करन, आदित्य व मनीष उर्फ मनिया डॉक्टर के क्लीनिक के अन्दर घुस गये व अभियुक्त ओमप्रकाश क्लीनिक के केबिन के बाहर से नजर रख रहा था. सार्थ शर्मा व रोहित क्लीनिक के बाहर गाडी में बैठे थे. घटना के समय अभियुक्त मनीष उर्फ मनिया व अभियुक्त करन के पास तमंचा था. अभियुक्तगण ने तमंचा दिखाकर डॉक्टर से पीली धातु की चैन व 01 मोबाइल फोन लूटा लिया था व बिना नम्बर प्लेट की थार गाडी से भाग गये.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
करन पुत्र ओवरन सिंह निवासी ग्राम जावरा, थाना माँट, जनपद मथुरा।
ओमप्रकाश पुत्र सीताराम निवासी ग्राम टिपरौली थाना माँट जनपद मथुरा।
सार्थक शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी ग्राम वृन्दावन, थाना कोतवाली वृन्दावन जनपद मथुरा।
रोहित पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम कसेरा थाना माँट जनपद मथुरा।
आदित्य प्रताप सिंह उर्फ कृष्णा पुत्र सुजीत सिंह निवासी ग्राम कसेरा थाना माँट जनपद मथुरा।
वांछित अभियुक्त का विवरण-
मनीष उर्फ मनिया