आगरालीक्स...आगरा में नाइट ड्यूटी कर सुबह घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने लूटा. बाइक, मोबाइल और कान की बाली छीनकर भागे. पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा
आगरा में 19 अक्टूबर को थाना एकता पर पहुंचे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह 17 अक्टूबर को नाइट ड्यूटी करके सुबह तीन बजे अपने घर बाइक से जा रहा था. तभी पट्टी पचगाई रोहता नहर के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों ने वादी को रोककर, वादी की मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व कान की बाली छीन ली एवं वादी को मारने की धमकी देकर भाग गये. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर 03 अभियुक्तों- शिव कुमार, अनुज कुमार व मनीष ‘कुमार को बगदा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 01 लूट की मोटर साइकिल, 02 मोबाइल फोन व रु0 810/- बरामद किये गये.
लूट का सामान बेचकर आपस में बांटने का था प्लान
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि तीनों अभियुक्तों ने अपने दोस्त राहुल उर्फ टिन्नी के साथ मिलकर रात के समय एक व्यक्ति को रोककर मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व एक कान की बाली लूटी थी. राहुल उर्फ टिन्नी ने लूट की मोटर साइकिल अभियुक्तगण को दे दी थी और लूट का मोबाइल फोन और कान की बाली अपने पास रख ली और जल्दी सामान को बेचकर आपस मे बँटवारा करने की कहकर चला गया.
पकड़े गए लुटेरों के नाम
शिवम कुमार पुत्र दरब सिंह निवासी नगला माकरोल, ग्वालियर रोड, थाना मलपुरा
आगरा
अनुज कुमार आजाद पुत्र सोमनाथ आजाद नि0 ग्राम नैनाना जाट, सदर आगरा सेवला, थाना
मनीष कुमार पुत्र प्रकाश सिंह नि0 ग्राम नैनाना जाट, सेवला, थाना सदर आगरा।
वांछित अभियुक्त का विवरण-
राहुल उर्फ टिन्नी