आगरालीक्स…. आगरा में बुजुर्ग सेल्समैन को धमकाकर पुलिस कर्मी ने रिश्वत मांगी, बुजुर्ग की एक युवक ने मदद की और पुलिस कर्मी का वीडियो बना लिया। पुलिसकर्मी निलंबित।

आगरा के मोतीकुंज निवासी गुटखा के सेल्समैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल को लोहामंडी थाने पर तैनात पुलिस कर्मी सोनू चौधरी पकड़कर चौकी पर ले गया। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने सेल्समैन पर सटटा कराने के आरोप लगाए, इस मामले में जेल भेजने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये मांगे। सेल्समैन ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला दिया इसके बाद भी पुलिस कर्मी नहीं माना।
एक युवक ने की मदद, पैसे लेते हुए वीडियो बनाया
सेल्समैन ने पुलिस कर्मी को पांच हजार रुपये दे दिए, आरोप है कि पुलिस कर्मी ने पांच हजार रुपये और मांगे। सेल्समैन दो हजार रुपये का इंतजाम कर पैसे देने के लिए कहा, उसे रास्ते में एक युवक मिल गया। बुजुर्ग रो रहे थे तो युवक ने उनसे कारण पूछा। युवक भी बुजुर्ग के साथ गया और पुलिस कर्मी के पैसे लेते हुए वीडियो बना लिया। इस मामले में पुलिस कर्मी सोनू चौधरी को निलंबित कर दिया है।