आगरालीक्स.. बाढ़ बुलेटिन… आगरा में यमुना का पानी श्मशानघाट के बाद किनारे पर बने खेतों में भरने लगा है। प्रशासन ने दोपहर एक बजे का अपडेट जारी किया, जानें यमुना का जलस्तर।

आगरा में शनिवार सुबह से ही यमुना उफान पर है। यमुना का जलस्तर सुबह नौ बजे 494.10 फीट तक पहुंच गया है, यह लो फ्लड लेवल के करीब है। आगरा में लो फ्लड लेवल 495 फीट पर है, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, दोपहर दो बजे तक यमुना का जलस्तर 494.20 फीट तक पहुंच गया है, धीरे धीरे यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।
श्मशानघाट में घुसा पानी
यमुना का पानी शनिवार सुबह ताजगंज श्मशान घाट में पहुंच गया। श्मशानघाट में पानी पहुंचने पर अंतिम संस्कार रोक दिए गए हैं, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना किनाने के हिस्सों में पानी भरने लगा है। कैलाश मंदिर घाट, बल्केश्वर घाट पर सीढ़यां डूब गई हैं और पानी लगातार बढ़ रहा है।
मोतीगंज बाजार में गोदाम कराए खाली
यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आगरा के यमुना किनारा स्थित मोतीगंज बाजार में गोदाम खाली करा दिए गए हैं। यमुना में जल बढ़ने से नाले बैक मारने लगेंगे इससे बाजार में पानी भर सकता है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने गोदाम खाली करना शुरू कर दिया है।
आगरा में 15 जुलाई दोपहर एक बजे लो फ्लड लेवल के करीब पहुंचा पानी
यमुना का जलस्तर 494.20 फीट
लो फ्लड लेवल 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल 499 फीट
हाई फ्लड लेवल 508 फीट
कल तक 500 फुट पहुंच सकता है यमुना का जलस्तर
जिस तरह से यमुना में जलस्तर बढ़ रहा है, आज और कल यमुना किनारे इलाकों में पानी भर सकता है। दो दिन में यमुना का जलस्तर 500 फुट तक पहुंचने का अनुमान है इसे देखते हुए यमुना किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है। 47 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, आश्रय स्थल भी तैयार कराए जा रहे हैं। यमुना के घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है।
हेल्प लाइन नंबर किए गए जारी
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2210290
बाढ़ चौकी कैलाश मंदिर 9412330932
बाढ़ चौकी अमर सिंहर 8218947448
बाढ़ चौकी पोइया घाट 7830046407
बाढ़ चौकी बल्केश्वर घाट 8218947448
बाढ़ चौकी हाथी घाट 7060254099
बाढ़ चौकी तनौरा नूरपुर 9412894551
बाढ़ चौकी समोगर 9456941958
बाढ़ चौकी अकोला 94569419581