आगरालीक्स…आगरा में एक और हुक्काबार पर पुलिस का छापा. संजय प्लेस में चल रहे Hotel के बेसमेंट में चल रहा था हुक्काबार…
आगरा में अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार और स्पा सेंटर पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. दो दिन पहले हाइवे पर स्थित परिंदा रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारा था. पुलिस को यहां अवैध रूप से हुक्काबार चलता हुआ मिला. पुलिस ने यहां से तीन लोगों को अरेस्ट किया जबकि कई नशीली चीजें भी यहां से बरामद की थी.
इसी क्रम में गुरुवार को भी थाना हरीपर्वत पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार पर कार्रवाई की. पुलिस ने संजय प्लेस स्थित नोवा Hotel के बेसमेंट में छापा मारा. पुलिस को यहां से भी अवैध रूप से हुक्काबार संचालित मिला.