आगरालीक्स…आगरा में बारिश बढ़ा सकती है ठंड. धूप दे रही राहत लेकिन जल्द ही मौसम बदलने के आसार…जानिए मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में दिन में पड़ रही धूप ने लोगों को ठंड से काफी राहत दे दी है. शाम को भी अब सर्दी कंपकंपी छुड़ाने वाली नहीं पड़ रही है. हालांकि रात को गलन का प्रभाव अभी है जिसके कारण आगरा का तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा और दिन और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी है.

मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम बदलने के आसार आगरा में बन रहे हैं. आगरा में बारिश के चांस है. मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी से तीन दिन तक हर रोज तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है जिसके कारण आगरा में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है.