आगरालीक्स…आगरा में पुलिसकर्मियों पर किशोर को बेहरमी से पीटने का आरोप. लोगों ने चौकी पर दिया धरना. गिरफ्तारी की मांग.
आगरा के थाना किरावली की कुकथला चौकी के पुलिसकर्मियों पर किशोर को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि चौकी पर सब्जी पहुंचाने से मना करने पर पुलिसकर्मियों ने किशार को बड़ी बेरहमी से पीटा. इसको लेकर ग्रामीणों ने चौकी पर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि 17 साल का लड़का मंगलवार शाम को आटा चक्की से अपने घर वापस जा रहा था. तभी कुकथला चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने उससे चौकी पर सब्जी पहुंचाने के लिए कहा. इस पर किशोर ने मना कर दिया. आरोप है कि पुलिसकर्मी किशोर को कुकथला चौकी पर ले गए और उसे बेरहमी से पीटा. बुधवार को परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी. सुबह साढ़े 9 बजे से कुकथला चौकी पर धरना देकर आरोपियों के निलंबन की मांग की. बाद में पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आश्वासन देकर धरना खत्म कराया.