आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर रविवार को निकाली जाएगी प्रभात फेरी आतिशबाजी के साथ होगी पुष्पवर्षा….हर गुरुद्वारे की प्रभात फेरी होगी शामिल
गुरद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार प्रबंधक कमेटी द्वारा बताया गया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव बड़े श्रद्धा अते सत्कार के साथ गुरुद्वारा साहिब श्री कलगीधर सदर बाजार में 6 नवंबर को सुबह चार बजे से नगर कीर्तन के रूप में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच प्यारों की अगुवाई में प्रारंभ होंगी एवं गुरु प्यारी संगत द्वारा जगह-जगह आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा. गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल संत बाबा प्रीतम सिंह के विशेष सहयोग व आगरा शहर के सभी गुरुद्वारों की समस्त प्रभात फेरियाँ सम्मिलित होगी. पूरे रास्ते भर अल्लाही वाणी का संचार करते नौलखा, नंद टॉकीज, सदर बाजार होते हुए गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार आगरा पर सुबह 6:30 बजे समाप्त होगी.

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व 8 नवंबर को गुरुद्वारा श्री कलगीधर सदर बाजार पर आलौकिक कीर्तन दरबार समय रात 7:30 से 9:30 बजे तक कीर्तन दरबार पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई निर्मल सिंह जी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे. गुरुद्वारा साहिब को भव्य रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा. आकर्षक फूलों की सजावट होगी. गुरु रूप संगतों से बेंनती ज्यादा से ज्यादा परिवार सहित पहुंचे और घर की खुशियां प्राप्त करें. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मुख्य सेवादार रमन साहनी, अमरजीत सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, बबलू अर्सी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, दलजीत सिंह, कुलविंदर पाल सिंह, सिमरन सबरवाल, बंटी ओबरॉय, हरजीत सिंह, हनी मारवा, हेमू भाई, दलजीत कोचर, ज्ञानी अमरीक सिंह आदि उपस्थित रहे.