Thursday , 23 April 2026
Home अध्यात्म Agra News: Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji will be celebrated on 12th January at Gurudwara Maithan, Agra…#agranews
अध्यात्म

Agra News: Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh Ji will be celebrated on 12th January at Gurudwara Maithan, Agra…#agranews

405

आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारा माईथान में 12 जनवरी को मनाया जाएगा सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व…

सिख धर्म के दसवें गुरु सरबंस दानी श्री गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व 12 जनवरी को बहुत ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरु गोविंद सिंह जी के पिता व नवम पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, माता गुजर कौर एवं चारो साहिबजादों ने भारतीय संस्कृति, सनातन, हिंदुत्व और कौम की रक्षा के खातिर अपनी कुर्बानी दी जिसके चलते गुरु गोविंद सिंह जी को सरबंस दानी के नाम से भी पुकारा जाता है। प्रकाश पर्व केन्द्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान की ओर से 12 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक में हर्षोल्लास के साथ गुरुद्वारा माई थान में मनाया जायेगा।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह व हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया की इस अवसर पर भाई गुरुदेव सिंह पटियाले वाले, भाई जसपाल सिंह अखण्ड कीर्तनी जत्था, भाई ओंकार सिंह हैड प्रचारक एवं भाई बिजेंद्र पाल सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा माईथान, भाई मेजर सिंह एवं स्त्री सभा गुरुद्वारा माईथान अपने कीर्तन और कथा से संगत को निहाल करेंगे।

इस अवसर पर नगर कीर्तन में सहयोग देने वाले जत्थो, गुरुद्वारों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ जिन्होंने भी नगर कीर्तन का मार्ग में स्वागत किया, सभी को सम्मानित किया जाएगा। मीडिया समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि पार्किंग बी पी ऑयल मिल पर होगी। सभी गुरु नानक लेवा संगत को भाग लेने की अपील की है। प्रेस वार्ता में प्रधान कंवल दीप सिंह,मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, चेयरमैन परमात्मा सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर,हरमिंदर सिंह,जसबीर सिंह जस्सी, प्रवीन अरोरा,हरपाल सिंह, राना रंजीत सिंह,वीरेंद्र सिंह, रशपाल सिंह,रौनक सिंह ,गुरप्रीत सिंह,चिंटू सिंह,अमरिंदर सिंह,तुर्की सिंह,बादल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 23 April 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर,...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

error: Content is protected !!