Friday , 16 January 2026
Home अध्यात्म Agra News: Scanner QR code service started in Shrikhatu Shyam Ji temple…#agranews
अध्यात्म

Agra News: Scanner QR code service started in Shrikhatu Shyam Ji temple…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में कीजिए डिजिटल दान. वैकुंठ एकादशी पर मंदिर में स्कैनर क्यूआर कोड सेवा हुई शुरू. फूल बंगले में विराजे बाबा…

पुत्रदा एकादशी अथवा वैकुंठ एकादशी के पावन अवसर पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पावन तिथि पर स्कैनर क्यूआर कोड की सुविधा का शुभारंभ किया गया।

रंग बिरंगे फूलों के मध्य विराजे श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए वर्ष 2025 की पहली एकादशी पर श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के मध्य दान दक्षिणा के लिए पारदर्शिता रहे एवं किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए क्यूआर कोड स्कैनर की शुरुआत की गयी।

अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस नवीन सुविधा के माध्यम से भक्तजन मंदिर से जुड़ी जानकारी, दान प्रक्रिया और अन्य सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। शुभारंभ के अवसर पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कृष्णा पंडित, साउथ इंडिया बैंक की ब्रांच मैनेजर पायल मलिक आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 15 January 2026

आगरालीक्स…गुरुवार को इन राशि वाले जातकों को मिलेंगी खुशियां। पढ़ें 15 जनवरी...

अध्यात्म

Makar Sankranti 2026: Make these donations according to your zodiac sign…#agranews

आगरालीक्स…मकर संक्रांति पर राशियों का क्या रहेगा प्रभाव. सूर्य नारायण की पूजा...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 13 January 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को बजरंगबली की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 13...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 12 January 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 12...

error: Content is protected !!