आगरालीक्स…आगरा में 715 दिन से लगातार चल रही प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा में ढाई हजार से अधिक लोगों को बांटा प्रसाद. श्री महावीर स्वामी जन्मकल्याणक एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ आयोजन
प्रारंभ अन्नपूर्णा स्पॉट पर हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री महावीर स्वामी जन्मकल्याणक एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसमें लगभग ढाई हजार से अधिक भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की और प्रभु स्मरण किया।
दोपहर से शाम तक चले इस आयोजन में प्रभु को भोग लगाने के पश्चात वितरण प्रारंभ हो गया जिसमें शुद्ध देसी घी से निर्मित बूंदी आलू एवं काशीफल की सब्जी एवं पूड़ी रहीं। प्रभु सेवा में रवि खंडेलवाल– दीप्ति खंडेलवाल, डॉ नरेंद्र पाल सिंह– कुसुम लता सिंह, मनोरमा देवी– इंदू सिंह, डॉ. सुमन धाकरे– डॉ. राजेश धाकरे आदि सहभागिता रही।

प्रारंभ अन्नपूर्णा स्पॉट पर सेवा देने के लिए प्रशांत गोस्वामी, श्रेष्ठ गोस्वामी, शुभांशु पचौरी, अंकुर शंकर गौतम, अनुकृति सिंह, ऋषि पटेल, मोहित जैन, विपुल बंसल आदि की उपलब्धता रही। प्रारम्भ वेलफेयर सोसाइटी को सेवा में दस वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और प्रारंभ अन्नपूर्णा स्पॉट के सेवा कार्यों को 715 से अधिक दिन हो चुके हैं सेवा 1 दिन भी रुके बिना निरंतर जारी है और प्रभु अच्छा रहने तक अनवरत जारी रहेगी। टीम प्रारम्भ से जुड़ने के लिए 9690350350 पर संपर्क कर सकते हैं.