आगरालीक्स…आगरा के शिल्पग्राम से कीमती गमले चोरी. किसी ने घर में तो किसी ने दुकान पर लगाए. 16 बड़े और 50 छोटे गमले बरामद..अधिकारी कर रहे निरीक्षण
आगरा के शिल्पग्राम से कीमती गमले चोरी होने के बाद से प्रशासन एक्टिव है. चोरी किए गए गमलों को बरामद किया जा रहा है. इसके लिए आसपास के घरों व दुकानों पर जाकर देखा जा रहा है. टीम को करीब 16 बड़े और 50 छोटे गमले बरामद हो गए हैं. इधर मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को गमलों की सुरक्षा करने के निर्देश दिए हैं और चोरी किए गए गमलों को बरामद किया जा रहा है. खुद मंडलायुक्त भी पूरे वीवीआईपी रूट का निरीक्षण कराने जा रहे हैं. वहीं अब वीआईपी रूट पर लगे सभी गमलों को उठाया जा रहा है.
आगरा में जी20 डेलीगेशन के स्वागत के लिए वीवीआईपी रूप में सैकड़ों की संख्या में गमले लगाए गए. इसमें आई लव आगरा प्वाइंट पर कीमती पौधों के गमले लगाए गए थे, जिनकी सुरक्षा के लिए चार गार्ड भी लगाए गए लेकिन जी20 डेलीगेशन के जाते ही यहां लगे ये कीमती पौधों के गमले चोरी हो गए. जानकारी पर सुरक्षा गार्डों में हड़कंप मच गया. इस संबंध में गमले लगाने वाली फर्म के मालिक ने थाना ताजगंज में तहरीर भी दी है.