आगरालीक्स...प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि निकाय चुनाव में भाजपा नंबर-1 रहेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत से विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होगा।
कार्यकर्ताओं से ली बूथस्थर की जानकारी

भाजपा के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा भाजपा नगर निकाय चुनाव के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने यह बात आज यहां आरबीएस कॉलेज में कार्यकर्ताओँके साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
बैठक में दिए चुनावी टिप्स
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ एक बार फिर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन की जानकारी ली और चुनावी टिप भी दिए। भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने को कहा।