आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कक्षा छह के छात्र को पीटने के आरोप में प्रिंसिपल सस्पेंड। ( Agra News: Principal suspend for beating class 6th Student, FIR lodge#Agra)
आगरा के खंदौली ब्लॉक के प्राथिमक विद्यालय बाधनूं है, इसमें सचित कुमार कक्षा छह में पढ़ता है। सचित कुमार की मां प्रेमलता का आरोप है कि उनका बेटा स्कूल गया था, स्कूल के प्रिंसिपल सुशील कुमार सूर्यवंशी ने बेटा सचित कुमार की नाक में डंडा मार दिया, इससे नाक से खून बहने लगा और बच्चा बेहोश होकर गिर गया। इसकी शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने गाली गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि प्रिंसिपल सुशील कुमार सूर्यवंशी द्वारा स्कूल में छात्रों से जाति विशेष के नारे भी लगवाए जाते हैं इसका भी कई बार विरोध किया जा चुका है।
प्रिंसिपल को किया सस्पेंड, मुकदमा
इस मामले में छात्र की मां की तहरीर पर प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या पर बीएसए जितेंद्र कुमार गौड़ ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।