आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 60 करोड़ से बनेंगी शहर की चार सड़कें, जनकपुरी क्षेत्र में आज से 4.60 करोड़ के काम हो रहे शुरू। ( Agra News: Rs 60 crore for Four road in Agra#Agra )
आगरा में सीएम ग्रिड के दूसरे चरण में सात सड़कों को बनाने के लिए चयनित किया गया था। सात सड़कें 60 करोड़ से बनाई जाएंगी, पहले चरण में पांच सड़कें चिन्हित की गई हैं, इन सड़कों को बनाने के टेंडर फाइनल हो चुके हैं और सोमवार से काम शुरू हो जाएगा। सड़क के दोनों तरफ बिजली, टेलीफोन सहित अन्य लाइन बिछाने के लिए डक्ट बनाई जाएगी जिससे बार बार सड़क को ना खोदना पड़े।
ये सड़कें कल से बनेंगी बनेंगी
हरीपर्वत चौराहे से रवि वूमेन हॉस्पिटल
दिल्ली गेट से राजा की मंडी रेलवे स्टेशन
बसई मंडी से इंदिरापुरम
इंदिरापुरम चौराहे से होटल अमर तक
जनकपुरी क्षेत्र में 4.60 करोड़ से होंगे काम
आगरा में इस बार कमला नगर में जनकपुरी आयोजन हो रहा है इसके लिए कमला नगर क्षेत्र में सड़क सहित अन्य विकास कार्य के लिए नगर निगम ने 4.60 करोड़ का बजट जारी किया है, इससे रविवार से काम शुरू हो जाएगा।