आगरालीक्स ….आगरा के शिक्षक को मिलेगा उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार, पढ़ाई के लिए जरूरी है शारीरिक और मानसिक रूप ये रहें स्वस्थ्य, शिक्षक बच्चों को पढ़ाई के साथ कराते हैं योग।
बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2021 के लिए उप्र राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा की है, इसमें आगरा के एक शिक्षक भी शामिल है। प्राथमिक विद्यालय नगला पैमा में सहायक अध्यापक श्रीकांत कुलश्रेष्ठ को उप्र राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुष्पदीप एन्क्लेव, बोदला निवासी श्रीकांत कुलश्रेष्ठ ने एनसी वैदिक इंटर कालेज से 10वीं और जीआइसी शाहगंज से 12वीं करने के बाद सेंट जोंस डिग्री कालेज से ग्रेजुएशन की। 2016 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से अंग्रेजी में पीएचडी की है।

स्कूल भी बदल दिया और पढ़ाई का तरीका
सहायक अध्यापक श्रीकांत कुलश्रेष्ठ का कहना है कि साल2013 में नगला पैमा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई। स्कूल में मिट्टी का ढ़ेर था। पडोसी के टीन-शेड के नीचे कक्षा संचालित होती थी। सामाजिक संगठनों व सरकार के सहयोग स स्कूल का जीर्णोदृधार कराया। अब विद्यालय में स्मार्ट क्लास है।
योग और शारीरिक शिक्षा का ज्ञान, 96 छात्र
स्कूल में छात्रों को योग और शारीरिक शिक्षा और खेलकूद गतिविधियों में शामिल किया, इसके बाद स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ने लगी। अब स्कूल में 96 छात्र हैं।