आगरालीक्स…आगरा में कोठी मीना बाजार का नाम बदलने का प्रस्ताव. रामकथा में स्वामी रामभद्राचार्य ने बताया नया नाम…
आगरा के कोठी मीना बाजार में इस समय रामकथा चल रही है. स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज लोगों को रामकथा सुना रहे हैं. लेकिन कथा के दौरान ही स्वामी जी ने आगरा के कोठी मीना बाजार का नाम बदलने की मांग की. उन्होंने कथा के पहले दिन ही कहा कि मीना बाजार को मैं मीना बाजार नहीं कहूंगा मैं सीता बाजार कहूंगा. मैं यहां 1367वीं कथा कह रहा हूं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल और इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया से कोठी मीना बाजार का नाम बदलकर सीता बाजार नाम रखने का प्रस्ताव रखा.

स्वामी रामभद्राचार्य जी ने मीना नाम अपमानजनक बताया, उन्होंने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन के दौरान जो नारे लगे थे वह काफी चुभने लगे थे.लेकिन अब समय बदल गया है. उन्होंने कहा कि आगरा के कोठी मीना बाजार का नाम सीता बाजार रखा जाए.