आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर को डिप्टी सीएम ने किया बर्खास्त. इलाज में लापरवाही पर एक हॉस्पिटल सील, लाइसेंस निलंबित…
आगरा के स्वाथ्सय केंद्रों पर लंबे समय से तैनात डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे थे. सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने इन तीनों चिकित्सकों की रिपोर्ट शासन को भेजी थी. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर आगरा के जैतपुर कलां स्थित पीएचसी पर तैनात डॉ. प्रेम प्रताप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही पीएचसी मछरेहटा (सीतापुर) पर तैनात डॉ. राजेश गुप्ता को अनुपस्थित रहने पर बर्खास्त किया गया है.

गाजियाबाद का स्पर्श हॉस्प्टिल सील
वहीं, डिप्टी सीएम ने गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की मृत्यु के मामले में अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर उसे सील कर दिया गया है. गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित स्पर्श अस्पताल में मरीज रोहित पुत्र लीलू की इलाज में लापरवाही के चलते हुई मृत्यु के मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच कराई है. डिप्टी सीएम के प्रारंभिक निर्देश पर सीएमओ ने उक्त अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया है. उधर, विकास खंड रतनपुरा, ग्राम गुलौरी (मऊ) में एक कुएं से सरकारी दवाइयां व अन्य सामिग्री बरामद होने के बाद सीएचसी रतनपुरा के अधीक्षक डॉ. अंसराज सोनी, चीफ फार्मासिस्ट धनन्जय तिवारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश प्रमुख सचिव (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) को निर्देशित किया गया है.