आगरालीक्स…आगरा में भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म् ‘काली’ के पोस्टर का विरोध. मां काली के वेश में पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर…
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर रिलीज होते ही देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है. हिंदूवादी संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं. संगठन के लोग इसे देवी—देवताओं का अपमान तक बता रहे हैं. वहीं आगरा में भी इसका विरोध देखने को मिला. मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा का कार्यकर्ता मां काली के वेश में सीओ छत्ता के कार्यालय पर पहुंचे. उनके साथ प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर भी मौजूद रहीं. उन्होंने फिल्ममेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है.

मां काली के वेश में महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया
बता दें कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का पोस्टर रिलीज होते ही ये पूरे देश में चर्चा में है. पेास्टर में मां काली के वेश में एक महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. पोस्टर रिलीज होते ही यह वायरल हो गया. हिंदूवादी संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर के नेतृत्व में कई महिलाएं सीओ छत्ता के कार्यालय पर पहुंचीं. उनके साथ कार्यकर्ता जितेंद्र मां काली के वेश में पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने यहां फिल्म के पोस्टर का विरोध किया और नारेबाजी के साथ मेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर लेकर जांच का आश्वासन दिया है.