आगरालीक्स…आगरा में बीएसएनएल के आफिस में किया जा रहा था अवैध शराब का धंधा. गार्ड रूप में रखी मिली सवा लाख रुपये की अवैध शराब. एक गिरफ्तार
आगरा की थाना सदर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहजादी मंडी स्थित बीएसएनएल कार्यालय के गार्ड रूम से अवैध शराब बरामद की है. पुलिस ने यहां से करीब सवा लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है. पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है. एक आरोपी फरार है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

थाना सदर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि शहजादी मंडी में बीएसएनएल का आफिस है.यहां विजय कुमार गार्ड की नौकरी करता है. राम विहार कॉलोनी में रहने वाले पंकज बघेल से उसकी दोस्ती है. पंकज शराब की तस्करी में पहले जेल जा चुका है. यहां वह गार्ड के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा कर रहा था. पुलिस ने यहां छापा मारा तो बीएसएनएल आफिस के गार्ड रूप में शराब रखी मिली. दस दिन बाद इसे कहीं और भेजा जाना था. यह शराब चंडीगढ़ से लाई गई थी. पुलिस ने गार्ड को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है, वहीं आरोपी पंकज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.