आगरालीक्स…आगरा में कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर यमुना आरती स्थल पर किया प्रोटेस्ट.
कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस’ में मृतका के लिए न्याय की मांग करते हुए यमुना आरती पर प्रोटेस्ट किया गया महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है. सभी यमुना भक्तो ने सभी आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हुए घटना के कारणों की भी जांच हों और महिलायों की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।। मुख्य रूप से डॉ हरेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, चतुर्भुज तिवारी, दीपक राजपूत, राहुल नंदवंशी, दिलीप जैन एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।