आगरालीक्स…आगरा में फिल्म बंटावारा को लेकर प्रदर्शन. फिल्म के पोस्टर जलाए. बैन करने की मांग
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बंटवारा को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया. योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म को लेकर आक्रोश जताया और राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा पर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में नारेबाजी की. उन्होंने फिल्म अभिनेता सनी और आमिर के पोस्टर भी फाड़े और फिल्म को बैन करने की मांग की.
योगी यूथ ब्रिगेड का आरोप है कि फिल्म में हिंदुओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है जबकि मुसलमानों को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया है. सबको पता है कि बंटवारे के समय हमारे सिख व हिंदू भाई बहनों का कत्लेआम किया गया था. उन्होंने फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है, जिसे बर्दाश्त किया गया है. उन्होंने सरकार से फिल्म् को बैन करने की मांग की.