Tuesday , 18 August 2026
Home आगरा Agra News: A blend of devotional melodies and patriotic fervor; feet danced to the tunes of Bollywood songs…#agranews
आगरा

Agra News: A blend of devotional melodies and patriotic fervor; feet danced to the tunes of Bollywood songs…#agranews

45

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति के सुरों के साथ देशभक्ति का जोश, बॉलीवुड गीतों पर थिरके कदम. प्रसिद्ध गायक विनोद हसल ने दी ड्रम पर शिव तांडव की प्रस्तुति

स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में भजन जैमिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, देशभक्ति और संगीत का ऐसा खूबसूरत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित सभी लोगों को देर तक झूमने और गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर उत्साह के साथ सहभागिता करते सदस्यों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ रंजना बंसल, चंदर सचदेवा, बब्बू खेरा, राजेश हेमदेव, डबी सरीन, कपिल मगन ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थापक पूनम सचदेवा ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध गायक विनोद हसल ने ड्रम पर शिव तांडव की प्रस्तुति और भोले के जयघोष पर घुंघरुओं की जुगलबंदी से की। इसके बाद देशभक्ति गीतों ने माहौल में जोश और उमंग भर दी। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों ने सभी के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों का तड़का लगा तो कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग और भी गहरा हो गया।

संगीत की लय और ताल के साथ ड्रम कैफे की आकर्षक प्रस्तुति ने विशेष समां बांधा। स्टिक पर बंधी घुंघरुओं की झंकार और तालियों की गूंज के बीच जब संगीत की लय आगे बढ़ी तो उपस्थित लोग भी खुद को रोक नहीं सके। सभी के हाथों में स्टिक घुंघरू और तिरंगे नजर आए और पूरा परिसर गीत-संगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठा।
सुदीप जयपुर वाले और वैष्णवी श्रीराम की मधुर आवाज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दोनों कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों में भक्ति गीतों से लेकर देशभक्ति और बॉलीवुड गीतों तक की गीतों की लड़ियां सजीं। उनकी सुरीली आवाज के साथ श्रोताओं ने भी सुर से सुर मिलाया और कई गीतों पर जमकर झूमे। भक्ति के भाव, देशप्रेम के जज्बे और बॉलीवुड संगीत की मस्ती ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

संस्थापक पूनम सचदेवा ने कहा कि संगीत वह माध्यम है जो दिलों को जोड़ने के साथ सकारात्मक ऊर्जा और उमंग का संचार करता है। भक्ति के साथ देशभक्ति को जोड़कर आयोजित किया गया यह कार्यक्रम समाज में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हमारे दिलों में भी होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा लहराते हुए उत्साह व्यक्त किया। भजनों की भक्ति, देशभक्ति गीतों का जोश और बॉलीवुड गीतों की मस्ती ने कार्यक्रम को संगीत और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं चांदनी ग्रोवर, शिखा जैन, सिमरन आवतानी आदि ने संभालीं। इस अवसर पर पूजा ओबरॉय, रिंपी जैन, माला खेरा, रेनू लांबा, ज्योति सचदेवा, शिवानी खेरा, पुष्पा पोपटानी, रिचा रल्ली रानी, रानी रहलन , कोमिला धर, कविता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: PRD personnel created a ruckus at Vikas Bhawan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीआरडी जवानों ने मानदेय न मिलने पर किया विकास भवन...

आगरा

Agra News: DM conducted a surprise inspection of the Kasturba Gandhi Residential Girls’ School and the Composite School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने क्लासरूम में बच्चों को दी क्लास, मिड डे...

आगरा

Eye donation by Mrs Neeraj Jain will brighten two dark lives

आगरालीक्स…आगरा के एंथला अपार्टमेंट निवासी श्रीमती धीरज जैन के नेत्रदान से दो...

आगरा

Agra News: Shrimad Bhagwat Katha underway at Aggarwal Seva Sadan in Kamla Nagar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर अग्रवाल सेवा सदन में चल रही श्रीमद भागवत...

error: Content is protected !!