आगरालीक्स…आगरा में पंजाबी विरासत परिवार ने मनाया होली मिलन समारोह. नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष का किया स्वागत सम्मान
रंग पंचमी महोत्सव के शुभ अवसर पर पंजाबी विरासत परिवार द्वारा साकेत कॉलोनी स्थित होली लाइट स्कूल में पंजाबी विरासत का होली मिलन समारोह निर्विघ्नतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डाबर, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, संरक्षक चरणजीत थापर, वीर महेंद्र पाल सिंह, रानी सिंह, मंत्री रवी नारंग, हिमांशु सचदेवा, कुसुम महाजन, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, मनू महाजन व सभी पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद गणेश,सरस्वती वंदना की गई। स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व होली खेले रघुवीर गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का भी पंजाबी विरासत परिवार द्वारा भव्य फूल माला का पहना कर स्वागत किया गया. महानगर उपाध्यक्ष मुनेंद्र जादौन युवा मोर्चा नेता गौरव राजावत का भी स्वागत किया गया. इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के सलाहकार सरदार बलजीत सिंह नरेंद्र तनेजा हिमांशु सचदेवा,राज कुमार घई,सुनीता मेहता,कमलजीत कौर,मोनिका सचदेवा,राज सेठ कपूर,व अन्य सभी पदाधिकारी, व सदस्य शामिल रहे।